16-elephant-tent-zapakkona-karipani-panic

जपकाकोना कारीपानी में 16 हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से निगरानी और सुरक्षित तरीके से खदेड़ने की मांग

Share
Link copied
16-elephant-tent-zapakkona-karipani-panic
16-elephant-tent-zapakkona-karipani-panic
RKDF
advertisement

सिमडेगा: सदर प्रखंड की बीरू पंचायत के जपकाकोना कारीपानी गांव में करीब 16 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। बीती रात से हाथियों के गांव के आसपास विचरण करने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रात में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं और अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र के आसपास ही घूम रहा है। इससे खेतों में लगी फसलों और घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर करने की मांग की है।

Advertisment
Advertisment

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। लोगों से हाथियों के करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने, उन्हें घेरने, शोर मचाने या किसी भी तरह उकसाने से बचने को कहा गया है। खासकर रात के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों से कहा गया है कि हाथियों की गतिविधि नजर आने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें आबादी क्षेत्र से सुरक्षित दूरी पर रखने के प्रयास में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।