एमपी-छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन, यूपी की ओर बढ़ेगा; अगले 12 घंटे में कमजोर होने के संकेत

उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन शनिवार सुबह भी सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम पिछले छह घंटे में करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है।

26 सितंबर की सुबह 8:30 बजे डिप्रेशन उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में केंद्रित था। इसका केंद्र करीब 23.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.6 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा। यह मध्य प्रदेश के सीधी से करीब 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, रीवा से 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, सतना से 120 किलोमीटर दक्षिण, प्रयागराज से 180 किलोमीटर दक्षिण और फतेहपुर से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

मौसम विभाग के मुताबिक डिप्रेशन के 26 सितंबर की शाम तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने की संभावना है। इसके बाद अगले करीब 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र) में तब्दील होने की संभावना है।

मौसम विभाग इस मौसम प्रणाली पर लगातार नजर बनाए हुए है। डिप्रेशन की निगरानी रायपुर और लखनऊ स्थित डॉप्लर मौसम रडार के जरिए की जा रही है। विभाग के अनुसार सिस्टम की दिशा और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बारीडीह में नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में शुक्रवार देर रात सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से दो युवक…

तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचला, मौके पर मौत
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के सामने शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 25…
















