two-youths-missing-suvarnarekha-river-boat

बारीडीह में नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी

Share
Link copied
two-youths-missing-suvarnarekha-river-boat
two-youths-missing-suvarnarekha-river-boat

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में शुक्रवार देर रात सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से दो युवक तेज बहाव में बह गए। दोनों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और जिला स्कूल के पास रहने वाले अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। शनिवार सुबह से स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार, बिट्टू कुमार और उनका साथी विक्की शुक्रवार देर रात नाव से सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए थे। तीनों नदी के बीच पहुंचे थे, तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। हादसे के बाद विक्की किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया, जबकि अमित और बिट्टू तेज बहाव में बह गए।

Advertisment
Advertisment

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग नदी किनारे पहुंचे और रात में ही दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय युवकों ने नदी किनारे से लेकर लुआबासा पुल तक खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और नदी के तेज बहाव के कारण पानी में उतरकर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका।

Advertisment
Advertisment

बताया जा रहा है कि दोनों युवक तैरने में माहिर थे और अक्सर नदी में मछली पकड़ने जाते थे। घटना की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Advertisment
Advertisment

शनिवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोबारा नदी में तलाश शुरू की गई। बचाव दलों की सहायता लेने की भी तैयारी की जा रही है। वहीं, घटना के बाद नदी किनारे लापता युवकों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। परिजन दोनों युवकों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

RKDF
advertisement

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और लापता युवकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।