CrimeAgainstWomen

गुमला में 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गंभीर हालत में RIMS रेफर

Share
Link copied

गुमला/पालकोट। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, घटना के दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रांची स्थित RIMS रेफर किया गया है। मामले की पुलिस जांच शुरू हो गई है।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, छात्रा गुरुवार शाम से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि देर रात कुछ युवक बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसके शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं।

RKDF
advertisement

घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए पहले सिमडेगा जिले के कोलेबिरा अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए RIMS, रांची रेफर किया गया। शुक्रवार शाम परिजन उसे लेकर RIMS पहुंचे।

परिजनों ने 4-5 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने और पीड़िता के बयान के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

बसिया के एसडीपीओ शिव मरांडी के मुताबिक, अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बच्ची को परिजन पहले कोलेबिरा और फिर सिमडेगा अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की पुष्टि होने पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान, मेडिकल जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।