उत्तरी कोयल मुख्य नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा गांव के समीप उत्तरी कोयल मुख्य नहर से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नहर के पानी में बहता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथमदृष्टया आशंका है कि शव कोयल नदी के पानी के बहाव के साथ उत्तरी कोयल मुख्य नहर में पहुंचा होगा। हालांकि, मृतक की मौत कैसे हुई और वह किन परिस्थितियों में नदी तक पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं होने से स्थानीय स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के आवास के करीब सेल अधिकारी के घर सेंधमारी, 10 लाख के जेवरात समेत नकदी और सामान चोरी
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए सेल अधिकारी के सरकारी आवास में बड़ी…

एमपी-छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन, यूपी की ओर बढ़ेगा; अगले 12 घंटे में कमजोर होने के संकेत
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन शनिवार सुबह भी सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)…
















