Chaibasa

मवेशी चोरी के संदेह में युवक पकड़ा गया, पुलिस को सौंपा

Share
Link copied

चांडिल: कपाली ओपी क्षेत्र के अलबेला गार्डन स्थित मुन्ना खटाल में मवेशी चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक को पकड़ने के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। बाद में उसे कपाली पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम आसिफ बताया है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

पूछताछ के दौरान आसिफ ने दावा किया कि बबला, गुरु और आरिफ नाम के तीन युवक खटाल के अंदर गए थे, जबकि वह बाहर खड़ा था। उसका कहना है कि स्थानीय लोगों ने उसे भी चोरी की घटना में शामिल समझ लिया और पकड़कर उसके साथ मारपीट की। आसिफ ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि उक्त तीनों युवक मौके से भाग गए।हालांकि, आसिफ द्वारा बताए गए घटनाक्रम और अन्य तीन युवकों की भूमिका की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं खटाल से मवेशी चोरी की कोशिश हुई थी या नहीं, यह भी पुलिस की जांच का विषय है।

RKDF
advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद कपाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पकड़े गए युवक की घटना में क्या भूमिका थी और उसके द्वारा बताए गए अन्य युवकों का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं।फिलहाल पुलिस घटनास्थल और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।