major-reshuffle-seraikela-police-new-deployment

सरायकेला पुलिस में बड़ा फेरबदल, छह थाना-ओपी प्रभारियों की नई तैनाती

Share
Link copied

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस महकमे के स्तर पर तबादला किया गया है। जिले के छह थाना और ओपी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है।आदेश के तहत सोनू कुमार अब राजनगर थाना की कमान संभालेंगे। राजनगर में थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत विपुल ओझा को वहां से हटाकर तिरुलडीह थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गौरव कुमार, जो अब तक चौका थाना प्रभारी थे, उन्हें सीनी ओपी का प्रभारी बनाया गया है। खरसावां थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

तबादले की सूची में कांड्रा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर नरसिंह मुंडा का नाम भी शामिल है। उन्हें दलभंगा ओपी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनोद तिर्की को कांड्रा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए स्थान पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद जिले के कई थाना और ओपी में पुलिस अधिकारियों की नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।