giridih-election-shweta-sharma-seeks-support

गिरिडीह उपचुनाव में उतरने के संकेत, श्वेता शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मांगा साथ

Share
Link copied

गिरिडीह। दिवंगत शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी श्वेता शर्मा ने सियासी मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। गिरिडीह विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच श्वेता शर्मा ने झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर
सहयोग और समर्थन की अपील की।

RKDF
advertisement

बैठक में श्वेता शर्मा ने कहा कि जिस तरह सुदिव्य कुमार सोनू क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते थे, उसी तरह वह भी गिरिडीह की जनता और कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह के विकास को लेकर कई सपने देखे थे। अब उन सपनों को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से उनके पति के विकास के विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

श्वेता शर्मा ने कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें सभी के साथ और सहयोग की जरूरत है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से उन्होंने भविष्य की राजनीतिक लड़ाई में एकजुट होकर साथ देने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में श्वेता शर्मा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और सहयोग की अपील को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।