cm-hemant-soren-meets-rmz-infrastructure

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से RMZ Infrastructure के प्रेसिडेंट दीपक छाबड़िया ने की मुलाकात, IT, AI और GCC में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

Share
Link copied
cm-hemant-soren-meets-rmz-infrastructure
cm-hemant-soren-meets-rmz-infrastructure

रांची: झारखंड की राजधानी रांची को देश के प्रमुख IT और तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है। सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से RMZ Infrastructure के प्रेसिडेंट दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में अत्याधुनिक IT Park विकसित करने, Global Capability Centre (GCC) स्थापित करने और तकनीकी एवं औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisment
Advertisment

बैठक में IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार किया गया। साथ ही रांची में IT, innovation और high-skilled employment के लिए जरूरी अधोसंरचना और उद्योग-अनुकूल माहौल तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

Advertisment
Advertisment

2029 तक IT पार्क शुरू करने की योजना

प्रस्तावित योजना के अनुसार वर्ष 2029 तक रांची में IT Park शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके पहले चरण में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर सृजित करने और अगले तीन वर्षों में इसकी क्षमता बढ़ाकर करीब 75 हजार रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisment
Advertisment

IT Park के लिए IIM रांची, नए विधानसभा परिसर और हाईकोर्ट परिसर के आसपास उपलब्ध करीब 100 एकड़ भूमि को संभावित स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित पार्क में आधुनिक कार्यालय और डिजिटल अधोसंरचना के साथ वैश्विक तकनीकी कंपनियों एवं संस्थानों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

IT, AI और GCC में निवेश पर जोर

बैठक में Global Capability Centre (GCC) की स्थापना की संभावनाओं पर भी विशेष चर्चा हुई। इसके माध्यम से वैश्विक कंपनियों के लिए IT एवं AI सेवाओं, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और अन्य उच्च-कौशल वाले कार्य झारखंड से संचालित किए जा सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को भविष्य की तकनीकों और नई औद्योगिक संभावनाओं से जोड़ते हुए मजबूत और आधुनिक IT एवं तकनीकी इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। निवेश आकर्षित करने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उच्च-कौशल आधारित अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कहा कि रांची को IT, innovation और emerging technologies का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। राज्य के प्रतिभाशाली मानव संसाधन और उपलब्ध संसाधनों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर झारखंड को नई अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

अक्टूबर में बेंगलुरु जाएगा विभागीय प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल अक्टूबर में बेंगलुरु का दौरा कर सकता है। प्रतिनिधिमंडल वहां विकसित IT Park, तकनीकी इकोसिस्टम और Global Capability Centre मॉडल का अध्ययन करेगा। साथ ही IT अधोसंरचना, निवेश व्यवस्था और उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया जाएगा। इस अध्ययन के आधार पर झारखंड में IT Park और संबंधित तकनीकी इकोसिस्टम के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

RKDF
advertisement

RMZ Infrastructure की ओर से झारखंड में अत्याधुनिक IT Park, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में रुचि व्यक्त की गई। बैठक में तकनीकी एवं औद्योगिक निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों और संभावित सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल और झारखंड स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (JSAC) की निदेशक माधवी मिश्रा मौजूद रहीं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।