tata-motors-employees-agree-restore-1403

टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14.03% बोनस, 151 एफटीए की बहाली पर बनी सहमति

Share
Link copied
tata-motors-employees-agree-restore-1403
tata-motors-employees-agree-restore-1403

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए सोमवार को बोनस समझौते के साथ रोजगार के मोर्चे पर भी अहम फैसला हुआ। प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच हुई वार्ता में कर्मचारियों को इस वर्ष 14.03 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी। साथ ही 151 फुल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) की बहाली का रास्ता भी साफ हुआ है।

Advertisment
Advertisment

समझौते की जानकारी यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और सलाहकार प्रवीण सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में दी। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 रुपये और औसतन 53,787 रुपये बोनस मिलेगा। पिछले वित्तीय वर्ष में 12.3 प्रतिशत बोनस दिया गया था। उस समय अधिकतम बोनस राशि 75,223 रुपये और औसत बोनस 50,160 रुपये थी।

Advertisment
Advertisment

बोनस समझौते के साथ जमशेदपुर प्लांट में 151 एफटीए की नई बहाली पर भी प्रबंधन ने सहमति जताई है। यूनियन ने इसे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण फैसला बताया। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए 1,150 रुपये के टोकन गिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है।

Advertisment
Advertisment

यूनियन के अनुसार, पिछले वर्ष करीब 1,200 बाइ सिक्स कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस दिया गया था। वहीं 225 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 15,085 रुपये की राशि दी गई थी। इस वर्ष के समझौते में स्थायी कर्मचारियों के बोनस के साथ रोजगार और अन्य सुविधाओं से जुड़े फैसले भी शामिल हैं।

RKDF
advertisement

यूनियन नेताओं ने कहा कि बोनस समझौता कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रबंधन और यूनियन के बीच बातचीत के बाद बनी सहमति से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी प्रबंधन के साथ सकारात्मक बातचीत जारी रहेगी। 151 एफटीए की बहाली को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए यूनियन ने कहा कि इससे कंपनी में नई प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।