करमा मेला से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार और दो नाबालिग निरुद्ध

रांची: रातू थाना क्षेत्र में करमा पूजा मेला देखकर लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 22 सितंबर की रात की है। मामले में 26 सितंबर को पीड़िता के आवेदन पर रातू थाना में कांड संख्या 326/26 दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। जांच के दौरान मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चटकपुर निवासी संदीप मुंडा उर्फ रावन (22) और सुनील मुंडा (23) को गिरफ्तार किया। वहीं, दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी करमा पूजा मेला देखकर नशे की हालत में लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पीड़िता को मोबाइल पर बात करते हुए जाते देखा और मौका पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता की चेन भी छीन ली गई, जिसे बाद में बेच दिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संदीप मुंडा के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल में घटना से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि दोनों नाबालिगों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संदीप मुंडा उर्फ रावन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में वर्ष 2017 में चोरी और चोरी का सामान रखने से संबंधित मामला दर्ज है।

झारखंड की सांस्कृतिक पहचान ‘मांदर’ को मिला GI टैग
निर्मल सिंह गुमला: झारखंड की पारंपरिक वाद्ययंत्र और सांस्कृतिक पहचान मांदर को भौगोलिक संकेतक (GI) पंजीकरण मिल गया है। गुमला से शुरू…

पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी, आगरा से दो साइबर आरोपी गिरफ्तार
बोकारो: साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र एटीएस का अधिकारी बनकर गोमिया की एक महिला से 4.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों…
















