wild-elephant-enters-bolba-market-stampede

बोलबा बाजार में घुसा जंगली हाथी, मची भगदड़; लोगों में दहशत

Share
Link copied
wild-elephant-enters-bolba-market-stampede
wild-elephant-enters-bolba-market-stampede

सिमडेगा: बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। दिन करीब 11 बजे हाथी बोलबा नीचे बाजार के समसेरा मोड़ की ओर से प्रखंड मुख्यालय की तरफ बढ़ा। हाथी को देखकर लोगों में हलचल मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए मौके पर जुट गए।

Advertisment
Advertisment

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी समसेरा मोड़ से होते हुए ब्लॉक क्वार्टर पहुंचा। इसके बाद वह प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप से गुजरते हुए बैंक ऑफ इंडिया की ओर बढ़ गया। वहां से हाथी बोलबा मुख्य सड़क होते हुए साप्ताहिक बाजार की दिशा में चला गया। काफी देर तक बाजार और मुख्य सड़क क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल बना रहा।

Advertisment
Advertisment

बाद में हाथी साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से निकलकर सरसलोंगरी गांव की ओर चला गया। आबादी वाले क्षेत्र में हाथी के पहुंचने की सूचना के बाद ग्रामीण सतर्क हो गए। हालांकि, इस दौरान किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

RKDF
advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे आबादी वाले क्षेत्रों से सुरक्षित तरीके से दूर करने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने लोगों से हाथी के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।