hemp-smuggling-busted-ambulance-83-packets

एंबुलेंस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 83 पैकेट बरामद; चार गिरफ्तार

Share
Link copied
hemp-smuggling-busted-ambulance-83-packets
hemp-smuggling-busted-ambulance-83-packets

सिमडेगा: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी किए जाने का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की तलाशी ली, जिसमें करीब 83 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment
Advertisment

कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एंबुलेंस की जांच की गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ। मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

Advertisment
Advertisment

बताया जा रहा है कि तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए गांजा परिवहन में अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। एंबुलेंस के जरिए तस्करी की कोशिश भी इसी तरह की एक कवायद मानी जा रही है। पुलिस की सतर्कता और सूचना तंत्र के कारण तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई।

RKDF
advertisement

सिमडेगा को ओडिशा से दूसरे राज्यों तक गांजा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों में शामिल माना जाता है। पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच और सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। एंबुलेंस से गांजा बरामदगी के मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।