cisfs-big-action-charakpania-207-tons

चरकपनिया में CISF का बड़ा एक्शन, 207 टन अवैध कोयला और 18 बाइक जब्त

Share
Link copied

cisfs-big-action-charakpania-207-tons

बोकारो। गांधीनगर थाना क्षेत्र के चरकपनिया में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। CISF की टीम ने छापेमारी कर करीब 207.17 टन अवैध कोयला जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 18 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। भारी मात्रा में अवैध कोयले की बरामदगी और एक साथ 18 मोटरसाइकिलों के जब्त होने से इलाके में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के नेटवर्क को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

CISF की कार्रवाई से संकेत है कि क्षेत्र में अवैध कोयला गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी जारी है। जब्त कोयले और वाहनों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित थाना स्तर पर की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।