कांग्रेस की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ से पंचायत स्तर तक मजबूती की रणनीति

निर्मल सिंह
गुमला: गुमला सदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को परिसदन भवन में प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ, पंचायत और मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, प्रखंड प्रभारी विजय ठाकुर, मंडल प्रभारी सगीर आलम, मंसूर अंसारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव व पंचायत स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने सभी अध्यक्षों को हर माह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।

जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की। वहीं, प्रखंड प्रभारी विजय ठाकुर ने पंचायत कमेटियों को सक्रिय करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

चरकपनिया में CISF का बड़ा एक्शन, 207 टन अवैध कोयला और 18 बाइक जब्त
बोकारो। गांधीनगर थाना क्षेत्र के चरकपनिया में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। CISF की टीम ने…

एनएमएल में 85वां सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह, वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता और औद्योगिक नवाचार पर जोर
जमशेदपुर: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) में बुधवार को 85वां सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। एनएमएल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में…
















