लातारसिका में छह अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लातारसिका गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में करीब छह अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया।

कार्रवाई उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान करीब 2400 किलो जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा करीब 7 लीटर तैयार महुआ शराब भी नष्ट की गई।

अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, मौके से किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उत्पाद विभाग और पुलिस ने कहा कि अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर आगे भी संयुक्त रूप से छापेमारी की जाएगी। मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बंदूक की जगह किताब: टुंडी के नक्सल प्रभावित गांवों के 100 से अधिक बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा, धनबाद में चल रहा निःशुल्क आवासीय स्कूल
धनबाद। कभी नक्सल प्रभाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाले टुंडी के सुदूर गांवों के 100 से अधिक बच्चों के…

बेरमो में धंसी फुसरो-कथारा मुख्य सड़क, गहरे गड्ढे में तब्दील हुआ हिस्सा; वाहनों की आवाजाही बंद
बोकारो। बोकारो जिले के बेरमो में फुसरो शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल फुसरो-करगली-कथारा मुख्य सड़क का एक हिस्सा धंसकर गहरे…
















