नयाग्राम की जर्जर सड़क पर कुणाल षाड़ंगी ने किया निरीक्षण, डीसी ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत नयाग्राम चौक से नयाग्राम गांव तक बारिश से जर्जर हुई सड़क की समस्या को लेकर शुक्रवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने स्थल निरीक्षण किया। ग्रामीणों के आग्रह पर नयाग्राम पहुंचे कुणाल षाड़ंगी ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

सड़क की बदहाल स्थिति देखने के बाद कुणाल षाड़ंगी ने तत्काल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से फोन पर बात की। उन्होंने डीसी को सड़क की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क कई जगहों पर खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने तत्काल सड़क की फिलिंग और जरूरी मरम्मत कराने का आग्रह किया।

इस पर उपायुक्त ने जल्द सड़क की फिलिंग कर उसे आवागमन योग्य बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्थायी रूप से पक्की सड़क का निर्माण होने तक फिलिंग और आवश्यक मरम्मत के माध्यम से सड़क को चालू रखने का प्रयास किया जाएगा।

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों और आवागमन को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपायुक्त के आश्वासन के बाद संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई करेगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान, संजीव रथ, सुनील जेना, देवाशीष पात्रा, सतवंत गिरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आंगन में बैठी स्वास्थ्य सहिया को जहरीले सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड की पूरनापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले सांप के डंसने से स्वास्थ्य सहिया कल्पना…

गोवा से गिरफ्तार हुआ सिमडेगा का स्थायी वारंटी, 2020 के हत्या मामले में था फरार
सिमडेगा: फरार अभियुक्तों और न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर सिमडेगा पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में पाकरटांड़…
















