20201217 203634

हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में डीटीओ बिजय कुमार के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान.

हजारीबाग, कुंदन लाल.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरूवार को हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना के सामने नेशनल हाइवे 100 पर जिला परिवहन पदाधिकारी बिजय कुमार के नेतृत्व में वाहनों का औचक जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर साईकिल पर बिना हेलमेट, लाइसेंस, मास्क के चलने वाले वाहन चालकों तथा बड़े वाहनों में ओवर लोडिंग कर चलने वाले वाहनों का जाँच किया गया और सभी से नियमानुसार दण्ड की राशि की वसूली गई।

इस दौरान एक बड़े वाहन ट्रक तथा 37 छोटे वाहनों से 36500 रुपए की राशि की वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया,कि आए दिन सड़कों पर अकस्मात दुर्घटनाएँ बढ़ती जा रही है और बिना हेलमेट पहने और ओवर लोडिंग के कारण दुर्घटना की सम्भावना बहुत अधिक होती है। इसी को लेकर यह जाँच अभियान लगातार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। हजारीबाग जिले के डीटीओ बिजय कुमार ने सड़कों पर वाहनों से चलने वाले लोगों से सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर हजारीबाग जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी बिजय कुमार के साथ टाटीझरिया प्रखण्ड के सीओ विजय कुमार,नटाटीझरिया थाना के थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह, हजारीबाग डीटीओ आफिस के बड़ा बाबू विपिन कुमार सिन्हा सहित थाना के पुलिस बल उपस्थित थे।

Share via
Share via