हजारीबाग जिले के दारु में डीटीओ बिजय कुमार के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान।

Share
Link copied

कुंदन लाल / हज़ारीबाग़

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को हजारीबाग जिले के दारू थाना के सामने नेशनल हाइवे 100 पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में वाहनों का औचक जाँच अभियान चलाया गया । इस दौरान मोटर साईकिल पर बिना हेलमेट,लाइसेंस,मास्क के चलने वाले वाहन चालकों तथा बड़े वाहनों में ओवर लोडिंग कर चलने वाले वाहनों का जाँच किया गया और सभी से नियमानुसार दण्ड की राशि की वसूली गई । इस दौरान छोटे बड़े 30 वाहनों से 33000 रुपए की राशि की वसूली की गई । जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया,कि आए दिन सड़कों पर अकस्मात दुर्घटनाएँ बढ़ती जा रही है और बिना हेलमेट पहने और ओवर लोडिंग के कारण दुर्घटना की सम्भावना बहुत अधिक होती है । इसी को लेकर यह जाँच अभियान लगातार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा । हजारीबाग डीटीओ विजय कुमार ने सड़कों पर वाहनों से चलने वाले लोगों से सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करने की अपील की । इस अवसर पर हजारीबाग जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ दारू प्रखण्ड के बीडीओ सह सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल,दारू थाना के थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह,डीटीओ आफिस के बड़ा बाबू विपिन कुमार सहित थाना के पुलिस बल उपस्थित थे ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow