campaign-remove-encroachments-government-land-intensifies

जमशेदपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, 17 दुकानें हटाईं

Share
Link copied

जमशेदपुर। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 17 दुकानों और अस्थायी निर्माणों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार, संबंधित जमीन पर अतिक्रमण को लेकर टाटा स्टील की ओर से आवेदन दिया गया था। इसके बाद अतिक्रमणवाद की प्रक्रिया के तहत आदेश पारित कर संबंधित अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में निर्धारित अवधि के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और चिह्नित क्षेत्र में बने दुकानों एवं अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दंडाधिकारी, राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में चिह्नित जमीन को खाली कराया गया। नियुक्त दंडाधिकारी के मुताबिक, टाटा स्टील के आवेदन और अनुमंडल प्रशासन की ओर से पारित आदेश के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisment
Advertisment

साकची में भी होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

इधर, प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार साकची थाना क्षेत्र में भी विभिन्न अतिक्रमणवादों में पारित आदेश के आधार पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निर्धारित की गई है। संबंधित राजस्व अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने और दंडाधिकारी को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन के इस अभियान से सरकारी जमीन पर लंबे समय से कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।