हसुरपानी में लगा 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत

सिमडेगा: जलडेगा स्थित लॉम्बोई पंचायत के हसुरपानी गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान की दिशा में पहल की गई है। झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना की पहल पर गांव में 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों के अनुसार, पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे थे। समस्या की जानकारी मिलने के बाद अनिल कंडुलना ने पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।

नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और अनिल कंडुलना के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या दूर होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। अनिल कंडुलना ने कहा कि हसुरपानी के ग्रामीण लंबे समय से बिजली संकट से परेशान थे। उनकी समस्या को देखते हुए 25 KVA का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, झामुमो नेता अशोक मिंज, अनूप डांग, रुबेन तोपनो, कोमल कंडुलना, मनमसीह कंडुलना, निरोज कंडुलना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

शून्य ओबीसी आरक्षण के खिलाफ गुमला बंद का व्यापक असर, सड़कें जाम, थमे वाहनों के पहिए
निर्मल सिंह गुमला: झारखंड के पांच जिलों में पिछड़ा वर्ग को शून्य आरक्षण देने और जनगणना प्रपत्र में ओबीसी कॉलम शामिल नहीं…

जमशेदपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, 17 दुकानें हटाईं
जमशेदपुर। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में…
















