बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 50 हजार नकद समेत जेवरात ले गए चोर

बोकारो: चिरा चास के डेमूडीह गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद के अलावा सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है।

जानकारी के अनुसार, घर की मालकिन देवंती देवी किसी काम से गया गई थीं। वहीं, बहू की तबीयत खराब होने के कारण परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी खंगाली और उसमें रखे नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

सुबह परिवार के सदस्य घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता देवंती देवी ने बताया कि चोर उनकी जमा-पूंजी लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

टाटा स्टील को आईसीसी सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड में प्रथम रनर-अप सम्मान
जमशेदपुर: सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए टाटा स्टील को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के चौथे वार्षिक आईसीसी सस्टेनेबिलिटी…

दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद में बैठक, पंडालों की समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति
सिमडेगा: शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को सिमडेगा नगर परिषद में शहर के सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के…
















