rupi-sorens-mortal-remains-reach-nemra

रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा नेमरा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Share
Link copied

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए परिजनों, समर्थकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके बेटे ने रूपी सोरेन को कन्धा दिया और पार्थिव शव को उतारा।

RKDF
advertisement

नेमरा में रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके अंतिम संस्कार में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग नेमरा पहुंच रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार और समर्थकों के बीच शोक का माहौल बना हुआ है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।