mothers-last-farewell-silent-son-emotional

मां की अंतिम विदाई… खामोश बैठा बेटा, पार्थिव शरीर के पास भावुक नजर आए हेमंत सोरेन

Share
Link copied

रांची। मां को खोने का दर्द शायद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उस दर्द को सिर्फ महसूस किया जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम विदाई के दौरान भी ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां के पार्थिव शरीर के पास हेमंत सोरेन खामोश बैठे रहे। चेहरे पर गहरी उदासी थी और आंखों में अपनों को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा था। आसपास लोग थे, रिश्तेदार थे, शुभचिंतक थे, लेकिन उस पल जैसे सारी भीड़ से अलग एक बेटा अपनी मां के साथ अंतिम बार बैठा था।

RKDF
advertisement

उस वक्त न कोई राजनीतिक चर्चा थी, न मुख्यमंत्री के पद की औपचारिकता। सामने सिर्फ मां का पार्थिव शरीर था और उसे हमेशा के लिए खो देने का एहसास। रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार गहरे शोक में है। अंतिम विदाई के दौरान हेमंत सोरेन का यह भावुक दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति को भीतर तक छू गया। मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे बेटे की खामोशी बहुत कुछ कह रही थी—एक ऐसा दर्द, जिसके लिए शायद कोई शब्द पर्याप्त नहीं।

Advertisment
Advertisment

मां की विदाई का यह पल सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं था, बल्कि उस रिश्ते की तस्वीर थी, जिसे दुनिया में सबसे मजबूत और सबसे भावुक रिश्तों में माना जाता है। अंतिम विदाई के उस क्षण में हेमंत सोरेन की आंखों और चेहरे पर मां को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।

मां चली गईं… पीछे रह गया उनका दुलारा बेटा, माँ की यादें और जिंदगी भर न भर पाने वाली माँ के आंचल की कमी।

इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, आज नेमरा में अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, आज नेमरा में अंतिम संस्कार

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब…

रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड भाजपा ने जताया शोक, नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना
इसे भी पढ़ें

रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड भाजपा ने जताया शोक, नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन
इसे भी पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार को निधन…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।