temple-donation-box-stolen-chakradharpur-accused

चक्रधरपुर में मंदिर की दान पेटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
temple-donation-box-stolen-chakradharpur-accused
temple-donation-box-stolen-chakradharpur-accused

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर रुपये चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 32 वर्षीय अर्जुन तांती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 8,284 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब एक मीटर छींटदार कपड़ा और लोहे का एक छड़ भी बरामद किया गया है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को पोर्टर खोली निवासी अतवारु यादव के लिखित आवेदन पर चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 110/2026 दर्ज किया गया था। आवेदन में बताया गया था कि रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर अज्ञात चोर रुपये लेकर फरार हो गया है। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305/334(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisment
Advertisment

मामले के उद्भेदन के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के निर्देशन में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने 7 अक्टूबर को टोकलो रोड स्थित कुली मोहल्ले में छापेमारी की। यहां किराये के मकान में रह रहे अर्जुन तांती को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 8,284 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि चोरी की रकम में से 5,000 रुपये आरोपी खर्च कर चुका था। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन तांती, प्रकाश तांती का पुत्र है और मूल रूप से छोटाकुड़ना, थाना मनोहरपुर, पश्चिमी सिंहभूम का रहने वाला है। वर्तमान में वह चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित कुली मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था।

RKDF
advertisement

छापेमारी टीम में चक्रधरपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक बिरबल चौबे, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार समेत थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।