theft-hanuman-temple-front-chakradharpur-station

चक्रधरपुर स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर चढ़ावे की रकम ले उड़े चोर

Share
Link copied
theft-hanuman-temple-front-chakradharpur-station
theft-hanuman-temple-front-chakradharpur-station

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री हनुमान मंदिर में चोरों ने बुधवार रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपेटी में रखी श्रद्धालुओं के चढ़ावे की राशि लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह मंदिर के सेवादार पूजा के लिए पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और परिसर में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुट गए। मंदिर समिति के प्रमुख अतरु यादव ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से चोरों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisment
Advertisment

रामनवमी से पहले साल में एक बार खुलती थी दानपेटी

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में चोरी की यह पहली घटना है। दानपेटी में जमा राशि का धार्मिक और आयोजन की दृष्टि से विशेष महत्व था। बताया गया कि दानपेटी सामान्य दिनों में नहीं खोली जाती थी। रामनवमी से पहले साल में एक बार इसे खोलकर चढ़ावे की राशि निकाली जाती थी। इसी राशि से मंदिर में रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाता था।

Advertisment
Advertisment

स्टेशन रोड पर सन्नाटे का उठाया फायदा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि स्टेशन रोड से अतिक्रमण और दुकानों को हटाए जाने के बाद रात के समय इलाके में अपेक्षाकृत सन्नाटा रहता है। आशंका है कि चोरों ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर मंदिर को निशाना बनाया।

RKDF
advertisement

चोरी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर परिसर के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।