गुमला में नगर परिषद की कार्रवाई, बकाया और लाइसेंस के अभाव में चार दुकानें सील

निर्मल सिंह
गुमला: नगर परिषद ने बकाया किराया और ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर शनिवार को कार्रवाई करते हुए शहर की चार दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

नगर परिषद के अनुसार, सिसई रोड स्थित दानिश इलेक्ट्रॉनिक्स और सरकार मेंस स्टूडियो को ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने के कारण सील किया गया। वहीं, स्टेडियम परिसर में स्थित दुकान संख्या सेट III/09 के वासिम रजा और नोएल तिग्गा की दुकानों पर लंबे समय से किराया बकाया होने के कारण कार्रवाई की गई।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि जिन दुकानदारों पर कम राशि बकाया है, उन्हें फिलहाल नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनकी दुकानों को भी सील किया जा सकता है। इसके अलावा, बिना ट्रेड लाइसेंस दुकान चलाने और लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर परिषद की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि बकाया किराया जमा नहीं करने और लाइसेंस संबंधी नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर अब सख्ती बरती जाएगी।

सिमडेगा: खालीजोर में ग्रामीणों ने पकड़ी बोलेरो, अवैध शराब परिवहन का आरोप
सिमडेगा: कुरडेग स्थित विदेशी शराब दुकान से कथित तौर पर अवैध रूप से शराब का परिवहन किए जाने के मामले में खालीजोर…

महालया विशेष: पितरों की विदाई, मां दुर्गा के आगमन का संदेश; आस्था, परंपरा और उम्मीदों का अनूठा संगम
बंगाल से झारखंड तक दुर्गोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार; भोर में चंडीपाठ और पितरों के तर्पण के साथ शुरू हुआ देवी…
















