people-arrive-nemra-pay-tribute-rupi

रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे लोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनीं जनसमस्याएं

Share
Link copied

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में बुधवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

शोक के बीच मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

माता के निधन से शोकाकुल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन भी मुख्यमंत्री को सौंपे।

अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करने और समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनसमस्याओं के निपटारे में संवेदनशीलता बरतने और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने पर जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी रही। लोगों ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के साथ मुख्यमंत्री के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है