एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई कराने वाली गुमला की दीपिका सम्मानित

निर्मल सिंह
गुमला: एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाने वाली गुमला की फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी को सम्मानित किया गया। सांसद सुखदेव भगत और जिला प्रशासन ने दीपिका की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मलेशिया में 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित क्वालीफायर मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने इराक को 14-0, सीरिया को 2-0 और मेजबान मलेशिया को 4-0 से हराकर एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए अपनी जगह पक्की की। भारतीय टीम में झारखंड की दो खिलाड़ियों, गुमला की दीपिका कुमारी और रांची की अनुष्का कुमारी को शामिल किया गया था।

दीपिका गुमला इंडोर स्टेडियम स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गुमला जिले के साथ पूरे झारखंड का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता को बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत और जिला प्रशासन ने दीपिका को बधाई देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। मौके पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, डीएफओ अहमद बेलाल अनवर, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रामरेखा धाम पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, की पूजा-अर्चना
सिमडेगा: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार बुधवार को सिमडेगा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामरेखा धाम पहुंचे। यहां…

अस्मिता हॉकी सिटी लीग में सात टीमों ने लिया हिस्सा, चार मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का दम
सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में बुधवार को अस्मिता हॉकी सिमडेगा सिटी लीग 2026-27 का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)…
















