नागपुरी संगीत के 100 वर्ष पूरे होने पर आपन रेडियो का भव्य समारोह, सिमडेगा के सत्या ठाकुर सम्मानित

सिमडेगा: नागपुरी संगीत के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आपन रेडियो परिवार की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान देने वाले कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। इनमें सिमडेगा के पत्रकार, कलाकार और साहित्यकार सत्यव्रत ठाकुर ‘सत्या’ भी शामिल रहे।
सत्या ठाकुर को मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने प्रशस्ति पत्र और गमछा देकर सम्मानित किया। उनके सम्मानित होने से सिमडेगा के कला और साहित्य जगत में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी सत्यव्रत ठाकुर को झारखंड रत्न, झारखंड सेवा सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान और बिरसा मुंडा स्मृति अवार्ड जैसे सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें पद्मश्री सम्मान के लिए भी नामित किया गया है।
समारोह में ठेठ नागपुरी और आधुनिक नागपुरी संगीत को नई पहचान देने वाले वरिष्ठ संगीतकार श्रीकांत, जयकांत, देवदास विश्वकर्मा, हरेंद्र और राकेश रमन समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। आपन रेडियो के ग्रुप ऑपरेशन हेड राज मौर्या और जनरल मैनेजर रवि गुप्ता ने अतिथियों का बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में नागपुरी, कुड़ुख, मुंडारी, हो और संथाली भाषाओं से जुड़े सैकड़ों कलाकारों ने भाग लिया। तेज मुंडू, मोनिका मुंडू, मजबूल खान, महावीर साहू, मनीष बरवार, पवन राय, पंकज रॉय, ज्योति साहू, अमित तिर्की, राजेश कश्यप, मोनू राज, कैलाश जैक्सन, शिवानी जैक्सन, एंजेल लकड़ा, पूनम खलखो और अन्य कलाकारों की उपस्थिति रही।
समारोह को सफल बनाने में आपन रेडियो के जनरल मैनेजर रवि गुप्ता, ग्रुप ऑपरेशन हेड राज मौर्या, डायरेक्टर रेणु देवी, डायरेक्टर पूजा सिंह, आरजे वर्षा ऋतु, आरजे मुनमुन, प्रियंका कुजूर, मीना टोप्पो और अमर पांडेय समेत अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
सत्या ठाकुर को सम्मान मिलने पर झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच के संरक्षक साधु मलुआ के साथ श्याम सुंदर, संजय मिश्रा, रविकांत साहू, सुमन लकड़ा, शालिनी लुगुन और सुमन केरकेट्टा सहित कई साहित्यकारों एवं कलाकारों ने बधाई दी।

रामरेखा धाम विकास समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी करंजीत सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक
सिमडेगा: श्री रामरेखा धाम विकास समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख करंजीत सिंह का बुधवार सुबह करीब 11 बजे सिकरियाटांड़ स्थित…
हाइवा के नीचे सो रहे 21 वर्षीय मजदूर की कुचलकर मौत, चालक फरार
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के खूंटपाई गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय मजदूर चोकरो बांडरा…
















