दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री, मंत्री और विभिन्न दलों के नेता

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और आमजनों का पहुंचना जारी रहा। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान गांव में शोक का माहौल रहा।
नेमरा पहुंचने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक संजय सिंह यादव, आलोक सोरेन और अमित कुमार यादव तथा रांची की मेयर रोशनी खलखो शामिल रहीं। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और मिथिलेश ठाकुर सहित कई पूर्व विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायकों में विनोद सिंह, लक्ष्मी टुडू, अकील अख्तर, निजामुद्दीन अंसारी, नारायण दास और ताला मरांडी सहित अन्य लोग शामिल थे। बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार ने भी नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और झारखंड लोक सेवा के अधिकारियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक तथा टाटा समूह के अधिकारी, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षद और बड़ी संख्या में आमजन भी पहुंचे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
श्री गुरु सिंह सभा और झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

गुमला में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती को बढ़ावा, उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू
निर्मल सिंह गुमला: जिले में टमाटर की खेती को रोगों से सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला उद्यान विभाग और…

नेमरा में मुख्यमंत्री ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, 48 घंटे में पूरी हुई अनूप के चिकित्सा अनुदान की प्रक्रिया
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के करीब छह वर्षीय बेटे अनूप बेसरा…
















