muscat-pratap-makes-people-aware-traffic

मस्कट ‘प्रताप’ ने कांटाटोली चौक पर लोगों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

Share
Link copied

 

muscat-pratap-makes-people-aware-traffic
muscat-pratap-makes-people-aware-traffic

रांची: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर रांची के कांटाटोली चौक पर यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में पुलिस के आर्चरी मस्कट ‘प्रताप’ ने भी लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

इस दौरान यातायात पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों और सड़क चिह्नों का पालन करने, निर्धारित दिशा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया।

यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने और सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्कता और यातायात नियमों का पालन जरूरी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।