ढोरी माता के तीर्थस्थल पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा और जोसिमा खाखा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

सिमडेगा: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा अपनी धर्मपत्नी सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा के साथ बोकारो के जोरांडी स्थित ढोरी माता के पवित्र तीर्थस्थल पहुंचे। यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में बिशप आनंद जोजो की अगुवाई में पवित्र मिस्सा पूजा संपन्न हुई। इसमें अन्य बिशपों के साथ बड़ी संख्या में पुरोहितों ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर समाज, परिवार और क्षेत्र में शांति, प्रेम, भाईचारे एवं खुशहाली की कामना की।
अपने संदेश में बिशप आनंद जोजो ने कहा कि ईश्वर का प्रेम सभी मनुष्यों के लिए समान है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में प्रेम, सेवा और क्षमा की भावना अपनानी चाहिए। समाज में शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ढोरी माता का तीर्थस्थल श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का केंद्र है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत करने के साथ समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर में विश्वास मानवता की सेवा करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। धर्म हमें सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने और जरूरतमंदों की सहायता करने की सीख देता है। विधायक ने लोगों से शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

अरुणाचल प्रदेश में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा, पासीघाट में RAF की दो कंपनियां तैनात
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में प्रस्तावित सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। हालात बिगड़ने…

कोरकोटजोर पहुंचीं उपायुक्त कंचन सिंह, जमीन पर बैठकर सुनीं मलार समाज की समस्याएं, सादरी भाषा में ग्रामीणों से किया संवाद
सिमडेगा: सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह रविवार को केरसई प्रखंड के कोरकोटजोर गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने मलार समाज के महिला-पुरुषों और छात्र-छात्राओं…
















