अपकारी विभाग ने महुआ शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान जावा महुआ सहित महुआ शराब को किया जप्त.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरीडीह : शनिवार को डुमरी पुलिस के सहयोग से अपकारी विभाग गिरिडीह ने डुमरी थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में अवैध रूप से उत्पादन कर रहे शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापेमारी किया। इस दौरान अपकारी विभाग ने पप्पू बिंद, चंदन बिंद, संजीव बिंद, मोती बिंद, और रवि बिंद,, के भट्टे पर छापेमारी करते हुए कुल 1500 किलो जावा महुआ को नष्ट किया तथा 200 लीटर महुआ शराब को जप्त किया।

अपकारी विभाग ने महुआ शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान जावा महुआ सहित महुआ शराब को किया जप्त.

विभाग द्वारा इस छापेमारी से डुमरी के अन्य इलाकों में भी अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वाले महुवा बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अपकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान महुआ शराब कारोबारी भागने में सफल रहे जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस छापेमारी अभियान में अपकारी विभाग के इंस्पेक्टर मो0 गुफरान व उनके टीम के साथ डुमरी थाना के एसआई विश्वनाथ उराँव व सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही। 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow