गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

रांची: गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रशांत सिंह (27) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांधी नगर निवासी प्रशांत सिंह स्कूटी से मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डैम के मुख्य गेट के पास निगरानी शुरू की।
रात करीब 10:05 बजे संदिग्ध स्कूटी के पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी सवार युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे रोक लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रशांत सिंह, पिता सुचित सिंह, निवासी गांधी नगर फेज-1, प्लॉट नंबर जी-1, ब्लॉक डायमंड, गोंदा थाना क्षेत्र बताया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी से पहले आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई और राजपत्रित अधिकारी के समक्ष तलाशी कराने का विकल्प दिया गया। उसकी सहमति के बाद पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार बेसरा की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान काले रंग के ट्राउजर के बाएं पॉकेट से रबर में लिपटी प्लास्टिक की पुड़िया में ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसकी पुष्टि ड्रग टेस्टिंग किट से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर की गई।
पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) और विज्ञप्ति में उल्लिखित धारा 112(3) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, प्रशांत सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गोंदा थाना में वर्ष 2021 और 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज होने का उल्लेख है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मुड़मा जतरा-2026 में शामिल होने का निमंत्रण
रांची: ऐतिहासिक राजी पड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रित…

खिलाड़ियों की प्रतिभा को पुरस्कार से मिली पहचान, सीएम हेमंत सोरेन बोले- मेहनत और उत्साह का परिणाम हैं ये उपलब्धियां
रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस और आयोजन से जुड़े लोगों को दिया धन्यवाद;…
















