रामरेखा महोत्सव की सुरक्षा तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, ड्रोन से होगी निगरानी

सिमडेगा: राजकीय रामरेखा महोत्सव-सह-मेला-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने भीड़ जुटने की संभावित जगहों को चिह्नित करते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और वाहनों के व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस बल के आवासन की व्यवस्था और मेला क्षेत्र में स्थापित पुलिस नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। साथ ही, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। वायरलेस सेट के माध्यम से संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ ड्रोन से भी मेला क्षेत्र की निगरानी की तैयारी की जाएगी, ताकि भीड़ की स्थिति पर नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई हो। एसपी ने निर्धारित पार्किंग स्थलों और आवागमन मार्गों की जानकारी मेला शुरू होने से पांच-छह दिन पहले समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित कराने का निर्देश भी दिया, ताकि श्रद्धालु पहले से रास्तों और पार्किंग की जानकारी प्राप्त कर सकें।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक, विभिन्न थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सिमडेगा पुलिस ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई।

सिमडेगा में वाहन जांच अभियान, 27 वाहनों पर 89 हजार रुपये का चालान
सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर मंगलवार को कस्तूरबा सलडेगा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों…

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद
रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण खराब मौसम की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को जिले…
















