15-year-old-missing-simdega-recovered

सिमडेगा से लापता 15 वर्षीय नाबालिग दिल्ली से बरामद, महिला गिरफ्तार

Share
Link copied
15-year-old-missing-simdega-recovered
15-year-old-missing-simdega-recovered

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद महिला रोशनी तिर्की को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से दिल्ली ले जाने और बेचने का आरोप है।

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल से 28 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता की मां ने 27 अक्टूबर को एएचटीयू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 12 अक्टूबर को रोशनी तिर्की नाबालिग को बहला-फुसलाकर बिना बताए घर से दिल्ली ले गई थी। उसे बेचने का आरोप भी लगाया गया है।

शिकायत के आधार पर एएचटीयू थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 137(2)/143(4) और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75/81 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर दिल्ली में नाबालिग का पता लगाया। आवश्यक समन्वय के बाद उसे सकुशल सिमडेगा लाया गया। पुलिस ने इसके बाद नामजद महिला रोशनी तिर्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला को 28 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।