धनबाद थाना के वार्षिक निरीक्षण में सिटी एसपी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता, वारंटों के त्वरित तामिला और गश्ती व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
धनबाद। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने धनबाद थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर किए गए इस निरीक्षण में थाना के अभिलेखों, दस्तावेजों और लंबित कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान सिटी एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने और मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांडों के निष्पादन में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामलों की जांच में गुणवत्ता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर
सिटी एसपी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने न्यायालय से जारी वारंटों का शीघ्र तामिला करने और वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
गश्ती व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान शहरी क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपराध की रोकथाम के लिए सक्रिय रहने को कहा गया।सिटी एसपी ने अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के साथ लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना रहा।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पीएम मोदी पर तंज लेकिन बोलते समय, भूले बाबा का नाम, समर्थकों से पूछा स्वामी का नाम
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक आध्यात्मिक गुरु के बीच एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित 3डी होलोग्राम तकनीक के जरिए बातचीत का वीडियो…

लातेहार में 130 बच्चों की हुई हृदय जांच, 38 सर्जरी के लिए चयनित
लातेहार जिले में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को…

पलामू किला नाका हटाने के लिए 30 दिन का अल्टीमेटम, बेतला वन कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
पलामू किला में 1,950 रुपये शुल्क वसूले जाने के विरोध में संयुक्त ग्राम सभा मंच के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने बारिश…

















