सिमडेगा में अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, कई स्थानों पर जांच

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना और पीसीआर गश्ती दल ने शहर के डेली मार्केट, बाजार टांड़, केलाघाघ, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम और अटल पार्क समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी की।
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जांच की और मौके पर मिली अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।
सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन तथा असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद थाना के वार्षिक निरीक्षण में सिटी एसपी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता, वारंटों के त्वरित तामिला और गश्ती व्यवस्था मजबूत करने पर जोर धनबाद। जिले में अपराध नियंत्रण…

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पीएम मोदी पर तंज लेकिन बोलते समय, भूले बाबा का नाम, समर्थकों से पूछा स्वामी का नाम
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक आध्यात्मिक गुरु के बीच एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित 3डी होलोग्राम तकनीक के जरिए बातचीत का वीडियो…















