तानाशाही रवैया छोड़ केंद्र सरकार किसानों की सुने : तेजस्वी यादव.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : आज बिहार चुनाव के बाद अपनें पिता लालू यादव से मिलनें पहुचे तेजस्वी यादव। अपने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात कर बाहर निकले बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू की सेहत को लेकर के वह चिंतित है पिछले कुछ दिनों से मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही थी कि उनका किडनी 25% ठीक काम कर रहा है इससे हम लोग भी चिंता बढ़ गई थी।

उनसे मुलाकात की उनका हाल समाचार लिया उनका स्वास्थ्य का और उनके स्वास्थ्य को लेकर के तेजस्वी भी गंभीर दिखे उन्होंने कहा कि एम्स और अन्य दूसरे संस्थानों के बड़े डॉक्टर जो किडनी के स्पेशलिस्ट है उनसे हम लोग अपना राय मशवरा ले रहे हैं और उनसे आग्रह भी किया है एक बार यहां विजिट करके उनकी स्थिति को देखें।

बंगाल चुनाव पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कि इस पर इस पर जो है वह लालू प्रसाद से अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। वही कृषि कानून पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सभी सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहे हैं और कृषि में भी इसे बढ़ावा देने की केंद्र सरकार कोशिश कर रही है हम लोगों की मांग है कि किसान जो फसल उपजाते हैं उसका वाजिब मूल्य किसानों को मिले।

वही जीतन राम मांझी के स्वास्थ्य को लेकर दिए गए उनके बयान पर हो रही राजनीति पर कहा कि जितेंद्र मांझी को करुणा हुआ था उनके स्वर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए एक संदेश दिया था और इस से ज्यादा कुछ नहीं था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow