2 नवंबर को रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से सीधे ओडिशा के लिए होंगी रवाना

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को रांची पहुंचेंगी। वह पश्चिम बंगाल से विशेष विमान के जरिए रांची आएंगी। हालांकि, उनका राजधानी रांची में ठहरने का कोई कार्यक्रम नहीं है। रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से झारखंड सरकार को सूचना भेज दी गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान को देखते हुए रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल से रांची पहुंचेंगी और यहां कुछ समय के लिए विमान बदलने अथवा यात्रा संबंधी औपचारिकताओं के बाद ओडिशा के लिए रवाना होंगी। उनके दौरे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति का रांची में किसी कार्यक्रम में शामिल होने या रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। उनका यह दौरा केवल हवाई मार्ग से ओडिशा जाने के क्रम में रांची आगमन तक सीमित रहेगा।

झारखंड में अपराधियों पर पुलिस का ‘स्ट्राइक’: 27 मुठभेड़ों में 3 ढेर, 33 से अधिक घायल; कई कुख्यात गिरोहों पर शिकंजा
रंगदारी, सुपारी किलिंग और गैंगवार के खिलाफ राज्यभर में पुलिस का अभियान तेज; राहुल दुबे, प्रिंस खान और राहुल सिंह गिरोह निशाने…

एक महीने बाद भी केनरा बैंक लूटकांड का खुलासा नहीं, एसआईटी के हाथ खाली; 33 करोड़ से अधिक की लूट के आरोपी अब भी फरार
जमशेदपुर। गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की लूट की घटना को एक महीने से अधिक समय बीत…

















