सरायकेला: मिरूडीह साप्ताहिक हाट में महिला पर चाकू से हमला, TMH में इलाज के दौरान मौत
राजनगर की रहने वाली 32 वर्षीय राधिका सावेया की हत्या से इलाके में सनसनी, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
सरायकेला: गम्हरिया थाना प्रकरण को लेकर क्षेत्र में जारी हलचल के बीच सरायकेला में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। रविवार देर शाम आरआईटी थाना क्षेत्र के मिरूडीह साप्ताहिक हाट में एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला की टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय राधिका सावेया, पति गुलशन सावेया, निवासी गोविंदपुर, राजनगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
खून से लथपथ मिली महिला, अस्पताल में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, रविवार को मिरूडीह में साप्ताहिक हाट लगा था। देर शाम हाट में महिला खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। महिला को इस हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल गंगोत्री नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
किसने और क्यों किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
महिला पर चाकू से हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावर की पहचान करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि राधिका सावेया राजनगर के गोविंदपुर से मिरूडीह साप्ताहिक हाट कैसे पहुंची थीं। वह घटना के समय अकेली थीं या उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। इसके अलावा, हमले से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थीं और किसी के साथ उनका विवाद तो नहीं हुआ था, इन सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
घटना से क्षेत्र में सनसनी
गम्हरिया थाना प्रकरण को लेकर पहले से ही क्षेत्र में हलचल बनी हुई है। इसी बीच मिरूडीह साप्ताहिक हाट में महिला की हत्या की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा और भय का माहौल है।फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही महिला पर हमले के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बोकारो में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, एक ही पेड़ पर पीली साड़ी के सहारे लटके मिले दोनों के शव
डुमरिया टांड जंगल में मिले महिला और पुरुष के शव, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की आशंका; पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर…

धनबाद में CBI अधिकारियों पर मारपीट और हिरासत में प्रताड़ना का गंभीर आरोप, CIMFR के कर्मचारी ने CVC से लगाई न्याय की गुहार
तीन घंटे तक पूछताछ के दौरान शारीरिक हिंसा का आरोप, मेडिकल दस्तावेजों में चोटों का उल्लेख; CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और स्वतंत्र…

दुबई कमाने गए हुसैनाबाद के युवक को दलाल ने फंसाया, तीन महीने से जेल में बंद; बेटे की रिहाई के लिए पिता ने लगाई गुहार
हुसैनाबाद/पलामू: बेहतर रोजगार और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर दुबई गए पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड निवासी 23 वर्षीय…


















