rahul-dubey-gang-member-coming-uriari

उरीमारी में वारदात को अंजाम देने आ रहा राहुल दुबे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चार जिंदा गोलियां बरामद

Share
Link copied
rahul-dubey-gang-member-coming-uriari
rahul-dubey-gang-member-coming-uriari

हजारीबाग: उरीमारी क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय निर्मल पंडित उर्फ सुमित के रूप में हुई है। वह रामगढ़ कैंट थाना क्षेत्र के गोलपार का रहने वाला है।

उरीमारी में वारदात को अंजाम देने आ रहा राहुल दुबे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चार जिंदा गोलियां बरामद

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह का एक सक्रिय सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने उरीमारी-गिद्दी मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 7.62 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में पिस्टल के साथ पोज देते हुए कई तस्वीरें भी मिलीं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है।

उरीमारी में वारदात को अंजाम देने आ रहा राहुल दुबे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चार जिंदा गोलियां बरामद

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा होने और उरीमारी में किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से आने की बात स्वीकार की है। इस मामले में बड़कागांव (उरीमारी) थाना कांड संख्या 196/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ चार जिंदा गोलियां, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। छापेमारी दल में एसडीपीओ अमित आनंद सहित बड़कागांव और उरीमारी ओपी के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।