Encounter between police and criminals in Giddi; two miscreants injured, one fled into the forest.

गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; एक जंगल में फरार

Encounter between police and criminals in Giddi; two miscreants injured, one fled into the forest.
Encounter between police and criminals in Giddi; two miscreants injured, one fled into the forest.

रामगढ़: गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 2:30 बजे सूचना मिली थी कि भुरकुंडा की ओर से कुछ संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने पहुंच सकते हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव के साथ सशस्त्र बल के जवानों को इलाके में भेजा गया।

पुलिस टीम ने गिद्दी-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर बंद गिद्दी वाशरी के पुराने 40 टन कांटा घर के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान करीब 3:50 बजे भुरकुंडा की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल गिर गई और तीनों युवक सड़क किनारे जंगल की तरफ भाग निकले।

RKDF
advertisement

पुलिस का कहना है कि जंगल में पहुंचने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने छह राउंड और उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव ने पांच राउंड फायरिंग की।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो युवकों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान बादल कुमार, निवासी हनुमानगढ़ी, पतरातू और मोहित कुमार उर्फ पीटर, निवासी रसदा, बासल थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है।

वहीं, तीसरा आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। वह अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवक किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके साथ अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now