जमशेदपुर: एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, दो गिरफ्तार; 12.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में परसुडीह थाना क्षेत्र के एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। वहीं, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सुमित कुमार के अनुसार, तीन नवंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दुबराज किस्कू फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने मौके से धानो हांसदा और सकिल अहमद को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस पदाधिकारी सनत टुडू के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी दुबराज किस्कू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की होगी स्क्रैपिंग, परिवहन विभाग ने शुरू की तैयारी
रांची: झारखंड में 15 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके सरकारी वाहनों का अब पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के माध्यम…

दीपावली-छठ को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, धनतेरस पर शाम 4 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक
सिमडेगा: दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी…

उरीमारी में वारदात को अंजाम देने आ रहा राहुल दुबे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चार जिंदा गोलियां बरामद
हजारीबाग: उरीमारी क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को…


















