देश मे बढ़ती आबादी गंभीर विषय,देश मे जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : दिलीप सैकिया.

Share
Link copied

Team Drishti.

आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखण्ड प्रदेश की प्रांतीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत चौहान की अध्यक्षता में सहजानंद चौक स्थित स्वागतम बैंकवेंट हॉल में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखण्ड प्रभारी,असम से सांसद एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पूर्वोत्तर राज्यों के संरक्षक दिलीप सैकिया, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राज्य संरक्षक स्वामी सीताराम, प्रदेश प्रभारी कृष्ण मुरारी, प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत चौहान, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष सुचिता सिंह, स्वामी दिव्यज्ञान महाराज उपस्थित थे। मंचासीन सभी मुख्य अतिथियों का प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत चौहान द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन महासचिव सुमन सौरभ ने किया। कार्यसमिति में चार विषय को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

जनवरी महीने से पूरे राज्य में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। हर सप्ताह साप्ताहिक मिलन का कार्यक्रम किया जाएगा। राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कार्यसमिति को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया ने कहा की, पूरी दुनिया के जनसंख्या के अनुसार 16 % जनसंख्या भारत मे है, लेकिन 16 % के जगह हमे 65 % जनसंख्या का बोझ उठा रहे है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के कारण संसाधनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या कानून बनना चाहिए, लेकिन कानून के साथ जनजागरण भी जरूरी है। उन्होंने कहा की, किसी भी लोकतंत्र में जनसंख्या ही महत्वपूर्ण रखती है ऐसे में भारत मे जनसंख्या वृद्धि गंभीर विषय है।

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए, राज्य संरक्षक स्वामी सीताराम ने कहा कि, सरकार संसद में जनसंख्या नियंत्रण बिल लाकर कानून बना सकती है। बिल में दो संतान का प्रावधान रखा जाए। दो से अधिक संतान होने पर उन्हें एवं उनकी संतान को किसी भी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जाए। कानून का कड़ाई से पालन कराने पर भी ध्यान दिया जाए।

कार्यसमिति संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत चौहान ने कहा कि,
जनसंख्या वृद्धि देश के समक्ष बड़ी चुनौती है। जलवायु, खनिज तथा ऊर्जा के परंपरागत स्रोतों का अनियंत्रित दोहन हो रहा है, उन्होंने कहा की, अनियंत्रित आबादी से न सिर्फ आर्थिक संकट पैदा हो रहा है, बल्कि भ्रष्टाचार में वृद्धि, वायु प्रदूषण, जल संकट भी विकट हो रहा है। बढ़ती आबादी देश मे गृहयुद्ध के हालात पैदा कर रहे हैं।वहीं लोगों को परिवार नियोजन की महत्ता समझाने से जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाकर जनसंख्या वृद्धि को रोकना चाहिए।

झारखण्ड प्रभारी कृष्ण मुरारी ने कहा कि, भारत आज पूरे विश्व में जनसंख्या के मामले में दूसरे पायदान पर है। समय की मांग है कि अब जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान दिया जाए। सरकारी नौकरी में आने वालों के 2 ही बच्चे हों। इसकी सख्ती से पालना हो। चुनाव लडऩे वालों के 2 ही बच्चे हों। तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ केवल 2 बच्चों वालों को ही मिले। निजी कम्पनियों में भी उनको ही रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाए, जिनके 2 से ज्यादा बच्चे नहीं हैं। लोन भी उनको ही दिया जाए, जिनके 2 ही बच्चे हों।

कार्यसमिति में, महासचिव सूरज प्रताप, प्रताप कटियार, मिसिर कुजूर, हरेंद्र सिंह, लोककृति गुप्ता, सुनील सिंह, सम्पति देवी, अनिता गाड़ी, अर्जुन सिंह, अनिल अग्रवाल, शशि जी, धनंजय यादव, सोनू मिश्रा, शिव किशोर शर्मा, राजीव शाहदेव, मंजू प्रजापति, पूनम देवी, मनीष मेहता, प्रेम झा, सुशील पांडेय, समेत अन्य जिला अध्यक्ष कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow