मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान राज्य में संचालित विकास योजनाओं और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन और उनके क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित रहे।


राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू की इस मुलाकात को राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
धनतेरस-दीपावली पर धनबाद पुलिस अलर्ट, बाजारों से गलियों तक कड़ी निगरानी
एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बढ़ी गश्ती, सादे लिबास में तैनात पुलिसकर्मी; सीसीटीवी से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर धनबाद। धनतेरस और…

सड़क नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस! गर्भवती महिला को 4 किलोमीटर तक कंधों पर ढोकर ले गए ग्रामीण
पाकुड़ के मासधारी गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने…


















