पलामू में भाजपा बूथ अध्यक्ष का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, रिम्स में भर्ती; आदित्य साहू ने दी आंदोलन की चेतावनी

रांची/पलामू: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय यादव के अपहरण और बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में संजय यादव की पसली टूट गई है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने रिम्स पहुंचकर घायल संजय यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

आदित्य साहू ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पतरियाडीह गांव निवासी संजय यादव को उनके घर से अगवा कर करीब चार किलोमीटर दूर ले जाया गया और वहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने इस घटना में बबलू सिंह, शफीक अंसारी, हेमंत कुमार और शकील अंसारी के नाम लेते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी व्यक्ति को डराना, धमकाना और उसका शोषण करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
आदित्य साहू ने पलामू पुलिस से मामले में नामजद चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा संबंधित थाना और पलामू एसपी कार्यालय का घेराव करेगी। घटना को लेकर भाजपा ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

बस्तर में जवानों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दिवाली
छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाया। इस…

लैपटॉप और कोडिंग से खोल देते थे स्कॉर्पियो का डिजिटल लॉक! झारखंड-बिहार से नेपाल तक फैला हाईटेक वाहन चोर गिरोह
गिरिडीह से चोरी हुई स्कॉर्पियो नेपाल बॉर्डर के पास बिहार में बरामद, देवघर से चुराई गई टाटा नेक्सन का भी हुआ खुलासा;…

















