कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी को लेकर 12 नवंबर को श्रीरामरेखा धाम समिति की बैठक

सिमडेगा: श्रीरामरेखा धाम में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर 12 नवंबर को श्रीरामरेखा धाम समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक सुबह 11:30 बजे धाम परिसर में आयोजित होगी।

इसमें मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, आवश्यक व्यवस्थाओं और मेले की तैयारियों की रूपरेखा तय करने पर विचार-विमर्श होगा।

समिति की ओर से धाम से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।

13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी लौटाएंगे बाबूलाल मरांडी, CM हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष ने कहा- बार-बार बीच रास्ते में खराब हो रही गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की जान जोखिम में डालना उचित…

निशा उरांव के इस पोस्ट को ..जरूरत पड़ी तो बनूंगी सरकारी गवाह … किसने डिलीट करवाया ? किसने रिपोर्ट किया ? फेसबुक ने डिलीट किया पोस्ट
मौत से पहले निशा भगत के संपर्क में होने और मदद मांगे जाने का किया था दावा, न्याय नहीं मिलने पर मामले…

















