तमाड़ में चाकू मारकर युवक की हत्या, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी फरार

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी में शराब दुकान के पास हुए विवाद में चाकू से हमला कर कांग्रेस महतो (25) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 8 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। रांगामाटी स्थित सरकारी शराब दुकान के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से कार से गुजर रहे युवकों और सड़क पर बैठकर शराब पी रहे लोगों के बीच रास्ते से नहीं हटने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि कार का हॉर्न बजाने के बावजूद सड़क पर बैठे लोग नहीं हटे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद दोबारा हुए विवाद में कांग्रेस महतो पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कांग्रेस महतो को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी पूजा कुमारी के लिखित आवेदन पर तमाड़ थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान बिट्टू गुप्ता (29), टिंकू दास (19), गुरुपदो मुंडा (19) और निखिल भूमिज (18) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू गुप्ता रांगामाटी का रहने वाला है, जबकि अन्य तीन सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने विवाद के दौरान मारपीट होने और कांग्रेस महतो पर चाकू से हमला किए जाने की बात बताई है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपी राहुल मछुवा और मानिक मछुवा फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। मामले में जब्ती भी शून्य बताई गई है।

SIR कार्य में लापरवाही पर बुंडू के LRDC और CO को शोकॉज, तीन दिन में सुधार नहीं तो निलंबन
रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई…

सोशल मीडिया पर दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाया और कर दी नाबालिग की हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा: बोलबा थाना क्षेत्र के रेंगारबहार गिरजाटोली स्थित लुकड़ी जंगल में नाबालिग युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे…

















